Featured Post
लक्ष्य निर्धारित कर सम्यकत्व के लिए पुरुषार्थ करेंगे तो मोक्ष का मार्ग मिलेगा- पूज्य श्री अतिशयमुनिजी म.सा.
advertisement
कुण्डल पुर में वीर हैं जन्मे | Kundalpur Main Veer Hain Janme
- Get link
- X
- Other Apps
कुण्डल पुर में वीर हैं जन्मे | Kundalpur Main Veer Hain Janme
कुण्डल पुर में वीर हैं जन्मे सबके मन हर्षाये |
प्रकट हुए तीर्थंकर जग में देव बधाई गायें ||
वीरा वीरा गायें, सब मिल वीरा वीरा गायें, सारे जय महावीरा गायें |
सच होगये त्रिशला मैय्या ने देखे थे जो सपने |
आगए जग कल्याण करन को वीर प्रभुजी अपने |
देवियाँ आवें, पलना झुलावें, इंद्र सुमन बरसाए || (1)
ऐरावत हाथी पे स्वर्ग से इंद्र देवता आये |
सुमेरु पर्वत पर स्वामी का कलशाभिषेक कराएं |
हृदय खोलकर कुबेर ने भी रतन बहुत बरसाए || (2)
वर्द्धमान के दर्शन करने सुर नर मुनि सब आये |
करें वंदना बारी-बारी संग में चॅवर ढुलायें |
लिखें बेखबर भक्ति भाव से हम सब भजन सुनाएँ || (3)
Comments
Post a Comment