RTGS क्या होता है ? पूरी जानकारी हिन्दी में

 

RTGS क्या होता है ? पूरी जानकारी हिन्दी में


इस पोस्ट में आप जानेंगे की RTGS kya hota hai aur RTGS kaise karte hai. RTGS ka full form.
   
एक बैंक से दुसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के कई सारे विकल्प मौजूद है. इनमे सबसे ज्यादा popular RTGS , NEFT और IMPS है. इस पोस्ट में हम सबसे तेज money ट्रांसफर सेवा RTGS के बारे में बात करेंगे. बड़ी रकम को एक अकाउंट से दुसरे अकाउंट में  ट्रांसफर करने के लिए RTGS का ही उपयोग किया जाता है. RTGS का उपयोग आप बैंक जाकर या फिर ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से अपने घर से ही कर सकते है.


RTGS क्या है ?


RTGS का पूरा नाम ( Real Time Gross Settlement ) है. RTGS पैसे ट्रांसफर करने की सबसे तेज सेवा है।  जहाँ आपको NEFT  से पैसे प्राप्त करने में समय लगता है. वही RTGS के माध्यम से 30 मिनट के अन्दर पैसे आपके खाते में पहुँच  जाते है.

RTGS का इस्तेमाल बड़ी रकम यानि 2 लाख से ऊपर की रकम भेजने के लिए किया जाता है। यदि किसी कारण पैसे दुसरे के अकाउंट में नहीं पहुँचते तोह सारी रकम आपके अकाउंट में वापस भेज दी जाती है। RTGS सेवा का लाभ कोई भी  व्यक्ति जिसका बैंक में खाता  है उठा सकता है बस आपको बैंक से एक RTGS फण्ड ट्रांसफर का फॉर्म लेकर भरना पड़ता है.


RTGS ka full form - Real Time Gross Settlement


RTGS 
से पैसे भेजने के लिए हमे लाभार्थी का बैंक अकाउंट नंबर , बैंक ब्रांच , IFSC कोड पता होना चाहिए साथ ही एक चेक जिस पर स्वयं के Sign  हो लगाना पड़ता है। 


RTGS settlement timings  -



RTGS 
का समय बैंक के कार्यदिवस में सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक होता है SATURDAY को ये काम केवल 12 बजे तक होता है। बैंक हॉलिडे और पब्लिक हॉलिडे वाले दिन कोई settlement नहीं होता है . RTGS से पैसे भेजने पर मामूली फीस भी लगती है जिसे आप अपने बैंक में पता कर सकते है। 

RTGS कैसे करते है ?


RTGS आप बैंक ब्रांच जाकर या फिर ऑनलाइन बैंकिंग यानि NET BANKING  के माध्यम से भी कर सकते है और घर बैठे तत्काल मनी ट्रांसफर कर सकते है। online fund transfer में आप RTGS वाला option चुने और beneficiary की बैंक डिटेल डालकर add करे उसके बाद जितनी रकम भेजनी है वो भरे और submit कर दे . इसके लिए आपको beneficiary के बैंक अकाउंट की details पता होनी चाहिए जैसे 
  • Bank name
  • Branch address
  • IFSC code


Charges for RTGS –



RTGS की सेवा के लिए बैंक आपसे इसके चार्जेज भी वसूल करते है. ये charge केवल भेजने वाले पर ही लगता है. पैसे receive करने वाले को कोई चार्ज नहीं देना पड़ता .

  • 2 लाख से 5 लाख तक = 30 रूपए
  • 5 लाख से ऊपर = 55 रूपए

(नोट - इस चार्ज राशि में बदलाव संभव है) 


RTGS का उपयोग कौन कर सकता है ?


हर वो व्यक्ति जिसका बैंक में अकाउंट है इस सुविधा का लाभ ले सकता है.

RTGS की कुछ विशेष बाते 


  • RTGSके माध्यम से पैसे का ट्रांसफर रियल टाइम में होता है.
  • इसका इस्तेमाल सामान्यता बड़ी रकम को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है.
  • ये तरीका बहुत ही तेज और सुरक्षित है.
  • इसके माध्यम से ट्रांसफर की जाने वाली न्यनतम राशी लाख है.


डिजिटल बैंकिंग के युग में एक बैंक अकाउंट से दुसरे बैंक अकाउंट में पैसे भेजना काफी आसान हो गया है. उम्मीद है की RTGS से सम्बंधित जानकारी आपको पसंद आई होगी और आप जान गए होंगे की RTGS क्या होता है और कैसे इसका इस्तेमाल करते है। 


RTGS क्या होता है और RTGS का फुल फॉर्म 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

Happy Diwali 2025: Best 100 Diwali Wishes, Quotes, Messages, WhatsApp Status, Imagesdiwali 2025 diwali date

Happy Diwali 2025: Best 100 Diwali Wishes, Quotes, Messages, WhatsApp Status, Images

advertisement

Advertisement

ADVERTISEMENT