तिजोरी से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स vastu for tijori in house

 तिजोरी से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स ।। Vaastu Tips related to tijori.


मित्रों, हर व्यक्ति अपने घर या व्यवसाय में अपना धन या फिर कोई भी कीमती सामान सबसे छिपाकर या किसी सुरक्षित स्थान पर रखना चाहता है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में तिजोरी कहा जाता है । वैसे तिजोरी का जीवन में बहुत महत्व होता हैं । क्योंकि तिजोरी से जुड़े कुछ वास्तु सिद्धान्त भी होते हैं ।।

अगर वास्तु के अनुसार उसमें कोई दोष हो तो ये बहुत नुकसानदायक भी साबित हो सकता हैं । इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं, तिजोरी से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स जिनकी मदद से आपको अधिकाधिक लाभ हो । तो आइये जानते हैं उन वास्तु टिप्स के बारे में ।।

अपने दूकान अथवा घर में तिजोरी या आलमारी को ऐसे स्थान पर रखें जहाँ किसी अन्य व्यक्ति की नजर ना पड़े । यदि आप गुल्लक में भी धन संचित करते है तो उसे भी ऐसे स्थान पर रखें जहाँ कोई अन्य व्यक्ति उसे न देख पाए ।।


बाहरी व्यक्तियों के नजरें आपके तिजोरी अथवा अलमारी पर पड़ती है तो यह वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं माना जाता । अपितु यह दरिद्रता को निमंत्रण देने वाला बताया जाता है । तिजोरी को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए तिजोरी को किसी लकड़ी के वस्तु या स्टैंड पर ही रखना चाहिए ।।

तिजोरी के ऊपर कोई भी सामान नहीं रखना चाहिए । तिजोरी के एकदम ऊपरी वाले खाने (हिस्से) में पैसा नहीं रखना चाहिए । वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को अपने दूकान अथवा घर के गल्ले या तिजोरी में कुबेर यंत्र को अवश्य ही रखना चाहिए । यह उपाय धन में वृद्धि करता है तथा इससे व्यक्ति अपने कारोबार में आसानी से सफलता प्राप्त कर पाता है ।।

घर के उत्तर पूर्व कोने में कभी अलमारी या तिजोरी को नहीं रखना चाहिये । तिजोरी के लिए दक्षिण या दक्षिण पश्चिम और पश्चिम दिशा आदर्श दिशा मानी गई है । तिजोरी सही दिशा में रखने से यह धन खर्च नहीं होता यह आपको धनवान बनाता है ।।


कोट कचहरी या मुकदमे से सम्बन्धित कागजात आदि कभी भी भूल से नकदी एवं गहनों के साथ तिजोरी में नहीं रखनी चाहिए । अन्यथा व्यक्ति को धन हानि हो सकती है । अलमारी या तिजोरी को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए । तिजोरी में गणेश एवं लक्ष्मी जी की तस्वीर या फिर पांच से सात चांदी के सिक्के अवश्य रखने चाहिए ।।

घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में रखी जाने वाली तिजोरी का रंग क्रीम या हल्का पीला होना चाहिए । तिजोरी का रंग कभी भी हरे या लाल कलर का नहीं होना चाहिए । वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर अथवा भगवान की मूर्ति के नीचे धन नहीं रखना चाहिए यह अशुभ होता है ।।

घर या दुकान में रखी जाने वाली तिजोरी के दरवाजे पर कांच या आईना ना लगायें । तिजोरी के अंदर आईना लगाना शुभ रहता है । अगर दक्षिण पूर्व से दक्षिण की अलमारी के दरवाजे पर आईना लगा हो तो उसके ऊपर हरे रंग या हरे रंग के कागज से ढक दे ।।


वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें ।। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

Happy Diwali 2025: Best 100 Diwali Wishes, Quotes, Messages, WhatsApp Status, Imagesdiwali 2025 diwali date

Happy Diwali 2025: Best 100 Diwali Wishes, Quotes, Messages, WhatsApp Status, Images

advertisement

Advertisement

ADVERTISEMENT