advertisement

महावीर भवन इमली बाजार इंदौर में आगामी चातुर्मास घोषित

महावीर भवन इमली बाजार इंदौर में आगामी चातुर्मास घोषित


श्रमण संघीय आचार्य सम्राट *डॉ. शिवमुनिजी म.सा.* के आज्ञानुवर्ती पूज्य प्रवर्तक *श्री प्रकाश मुनि जी महाराज* आदि संत मण्डल के पावन चरणों मे इंदौर श्रावक संघ का प्रतिनिधि मण्डल श्री वर्धमान महावीर सेवा केन्द्र देवलाली पर उपस्थित हुआ।
चतुर्विध संघ की उपस्थिति में पूज्य गुरुदेव के चरणों मे संघ के महामन्त्री श्री रमेश भण्डारी ने आगामी चातुर्मास की विनंती रखी एवं संघ का विनंती पत्र गुरुदेव की सेवा में अर्पित किया।

मालव केशरी पूज्य गुरुदेव,जन जन की आस्था के केंद्र श्री सौभाग्यमल जी महाराज के सुशिष्य पूज्य प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनि जी महाराज ने मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए इंदौर संघ की विनंती को स्वीकार करते हुए आगामी चातुर्मास द्रव्य,क्षेत्र,काल,भाव के आगारों सहित इंदौर को प्रदान किया है।
आचार्य सम्राट डॉ. शिवमुनिजी महाराज की आज्ञा प्राप्त कर उपयुक्त समय पर विधिवत घोषणा करने की भावना व्यक्त की।

हर्ष हर्ष जय जय
🙏🙏
श्री वर्द्धमान श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट,
महावीर भवन,इमलीबाजार,
इंदौर

Comments

Advertisement

ADVERTISEMENT