ऐसा है मेरा साँवरिया, Khatu Shyam Ji Bhajan Lyrics
ऐसा है मेरा साँवरिया, Khatu Shyam Ji Bhajan Lyrics
ऐसा है मेरा साँवरिया लिरिक्स, Aisa Hai Mera Sawariya Lyrics in hindi
Singer :- Reshma Sharma
Bhajan :- Aisa Hai Mera Sawariya
तर्ज – उड़ जा काले कावा
साया बनकर हर पल मेरे,
साथ चलता है |
माँ बाबुल के जैसे मेरा,
ध्यान रखता है ||
मेरी आँख का हर एक आंसू,
अपने हाथ से पोछे |
मेरे कल की मुझसे ज़्यादा,
सांवरा ही सोचे ||
ऐसा है मेरा साँवरिया,
ऐसा है मेरा साँवरिया ||
बिन बोले हर कारज अपने,
आप करता है |
मेरे दोष भूलाकर हरदम,
माफ़ करता है ||
जब भी मुझको पड़ी ज़रूरत,
इक पल नहीं गंवाया |
सोनू मन की पीड़ समझी,
छोड़ सिंहासन आया ||
ऐसा है मेरा साँवरिया,
ऐसा है मेरा साँवरिया ||
छोड़ के चिंता अपने मन में,
ये विश्वास जगा |
तेरा जीवन तुझसे बेहतर,
श्याम संभालेगा ||
इसके हवाले कर के कह दे,
तेरा काम तू जाने |
आया है आता रहेगा,
तेरी लाज बचाने ||
ऐसा है मेरा सांवरिया,
ऐसा है मेरा साँवरिया ||
Comments
Post a Comment