प्रेम विवाह की बाधा दूर करने के उपाय | Totke to Remove Obstacles In Love Marriage

प्रेम विवाह की बाधा दूर करने के उपाय | Totke to Remove Obstacles In Love Marriage

 

1. नए जमाने में जहां लड़की-लड़कों को एक साथ मिलने-जुलने की आज़ादी है, वहां उनके बीच संबंध जुड़ जाना बेहद सामान्य है। इसमें अक्सर उनके बीच प्रेम पनप ही जाता है जिसके आखिरकार शादी में परिणत होने की संभावना बलवती होती है। इस आलेख में आज हम इन्हीं सवालों के साथ उन उपायों पर चर्चा करेंगे, जिसके माध्यम से प्रेम को विवाह में आसानी से तब्दील किया जा सके।

2. कृष्ण मंत्र

केशवी केशवाराध्या किशोरी केशवस्तुता, रूद्र रूपा रूद्र मूर्ति: रूद्राणी रूद्र देवता।——— कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करने से प्रेम-विवाह में अवश्य सफलता मिलती है। सप्ताह में शुक्रवार के दिन राधा-कृष्ण की मूर्ति के सम्मुख उपरोक्त मंत्र का 108 बार जाप करें। 3 महीने के अन्दर ही प्रेम-विवाह में आ रही सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

3. राधा-कृष्ण मंत्र फॉर प्रेम विवाह

ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा – प्रेमी या प्रेमिका का ध्यान करते हुए उपरोक्त मंत्र से राधा-कृष्ण के मंदिर में जाकर सच्चे मन से मंत्र का जाप करें। प्रत्येक शुक्रवार को किसी भी राधाकृष्ण मंदिर में जाकर उनकी मूर्ति का दर्शन कर, माखन मिश्री का भोग लगाएं। आपके विवाह में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी और वैवाहिक जीवन सफलता से बीतेगा।

4. विष्णु – लक्ष्मी मंत्र फॉर प्रेम विवाह

‘ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः’———– विष्णु और लक्ष्मी जी की फोटो के सम्मुख ‘ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः’ मंत्र का जाप प्रत्येक बृहस्पतिवार को 108 बार स्फटिक माला से करें। इस मंत्र का प्रारम्भ शुक्ल पक्ष के बृहस्पतिवार से ही करना चाहिए।

5. शिव मंत्र फॉर प्रेम विवाह

‘ॐ सोमेश्वराय नमः’——— दूध मिले गंगा जल को शिवलिंग पर चढ़ाएं व शिवलिंग के सम्मुख रुद्राक्ष की माला से उपरोक्त मंत्र का एक माला जप करें। इस उपाय को करने से प्रेम विवाह में सफलता मिलती है।

6. शिव मंत्र – 2

ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः’——– उपरोक्त मंत्र भगवान शिव का अदभुत मंत्र है। इस मंत्र का जाप रूद्राक्ष की माला पर पांच माला फेरते हुए करें। इस जाप को पूरा करने के बाद शिवलिंग पर पांच नारियल चढ़ाएं। प्रेम विवाह में सफलता जरूर मिलेगी।

7. भैरव मंत्र फॉर प्रेम विवाह

ॐ ज्लौम रहौं क्रोम उत्तरनाथ भैरवाय स्वाहा: ———- यदि प्रेम में फूट पड़ गयी हो और प्रेमी-प्रेमिका के विवाह होने की सम्भावना कम हो रही हो तो उस परिस्थिति में भैरव जी की पूजा अचूक उपाय है। उपरोक्त मंत्र का जाप करें व भैरव देवता को मीठी रोटी का प्रसाद बना कर अर्पित करें।

8. शुक्रवार की पूर्णिमा पर मिलना जरूरी

प्रेमी प्रेमिका यथासंभव प्रयास करें कि वह आपस में शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन जरूर मिलें। यदि शुक्रवार के दिन पूर्णिमा हो तो वह दिन अत्यंत शुभ रहता है, उस दिन मिलने से प्रेम बना रहता है, जो कि प्रेम विवाह के लिये बहुत जरूरी है।

9. मंगल दोष का निवारण

मंगल दोष के कारण भी प्रेम विवाह में अड़चन पैदा होती है। अगर प्रेमी जोड़ों में से कोई एक मांगलिक है जिसके कारण प्रेम-विवाह में परेशनियां आ रही हैं तो मंगल दोष का तत्काल निवारण जरूर ही कर लें, नहीं तो जीवन भर पछताना पड़ सकता है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

Happy Diwali 2025: Best 100 Diwali Wishes, Quotes, Messages, WhatsApp Status, Imagesdiwali 2025 diwali date

Happy Diwali 2025: Best 100 Diwali Wishes, Quotes, Messages, WhatsApp Status, Images

advertisement

Advertisement

ADVERTISEMENT