महिला संगीत स्क्रिप्ट एवं शादी के गाने
जश्न शादी का हो या कोई और लेकिन समां तब ही जमता हैं जब उसका संचालन सबको बांधे रखे | किसी भी शो के होस्ट शो की सफलता और असफलता का कारण होते हैं |
महिला संगीत ने आज शादी समारोह में अपनी एक जगह बनाई हैं जिसके लिए कई महीनो से तैयारियाँ की जाती हैं | इसलिए आपकी सौहालियत के लिए महिला संगीत की हिंदी स्क्रिप्ट और फ़िल्मी गानों की लिस्ट इस ब्लॉग में लिखी गई हैं (Mahila Sangeet Anchoring Script In Hindi And Wedding Song List)
Anchoring Script In Hindi For Marriage Sangeet Function
महिला संगीत की शाम को रंगीन बनाने कितने सारे सितारे आज हमारे प्रांगण में उतर आये हैं उन सभी सितारों का हम तहे दिल से अभिनंदन करते हैं |
इस संगीत निशा का प्रारंभ भगवान की उपासना से करेंगे और कामना करेंगे भावी दम्पति का जीवन खुशियों से सराबोर रहे |
Shayari for God In Hindi
“हे ईश्वर तू ही हैं सबका रचियता
तू ही जीवन का निर्माता
शीष झुकाए करते हैं तेरा वंदन
मिले तेरा आशीष हमें जनम जनम ”
(1.गायन प्रस्तुति- सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, रुद्राष्टक आदि
- नृत्य प्रस्तुति – सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, रुद्राष्टक या ऐ मालिक तेरे बन्दे हम ………. )
इनमे से कोई भी आप्शन आप ले सकते हैं |
अतिथी सत्कार :
शादी का समारोह एक या दो से नहीं पुरे परिवारों के मिलन से सजता हैं आप सभी महानुभाव का हम तहे दिल से स्वागत करते हैं |
Welcome Shayari In Hindi For Sangeet Marriage Function
जैसे अनगिनत तारों के साथ चांदनी हैं सजती
कई परिवारों के साथ महफिले हैं बनती
हँसी ठिठोली से जब गूँजता हैं प्रांगन
तभी तो खिलता हैं शादी का आँगन
आइये करते हैं महफिल का आगाज़
सबसे पहले हो जाए दुल्हे की बहन का डांस
Song : Pyaara Bhaiya Mera Dulha Raja Banke Aa Gaya………
अरे वाह वाह क्या बात हैं
Shayari For Sister Of Groom In Hindi For Sangeet Marriage Function
भाई की शादी का रंग यूँ इस कदर चढ़ा
बहना हैं अपनी ख़ुशी को नृत्य से ज़ाहिर किया
अपनी भाभी का इन्हें बेसब्री से हैं इन्तजार
छोटी हैं घर में सबसे, भाभी जी करियेगा इनका दुलार
दुल्हे की बहना के बाद, कैसे पीछे रहेंगी दुल्हन की बहना
अब सुन लेते हैं इनका क्या हैं कहना
Song: Jaana hai tujhko (Film : mere baap pehle aap)
क्या बात हैं गाने के बोल ने ही सब बयाँ कर दिया | सच ही है बेटी या बहन की शादी की ख़ुशी जितनी होती हैं उतनी ही तकलीफ भी रहती हैं ये मिले जुले भाव आज इस डांस में बखूभी दिखे हैं |
Shayari For Sister Of Bride In Hindi For Sangeet Marriage Function
अपनी बहना को देकर बिदाई का संदेश
लौट रही हैं वो अपने देश
हर ख़ुशी के साथ सजाया उसने बहना को
और दिल में दर्द चेहरे पर हँसी लिए बिदा किया आज उसको
अब बहनों के डांस के बाद बारी हैं भाई की,सबसे पहले लाइन में खड़े हैं देखो जरा दुल्हे के भाई
Song : Mere brother ki dulhan…….
अरे वाह भाई का नाम लेकर ढूंढ रहे हैं खुद के लिए दुल्हन क्या बात हैं क्या बात हैं |
Shayari For Brother Of Groom In Hindi For Sangeet Marriage Function
सबसे शैतान होते हैं ये दुल्हे के भाई
नागिन डांस से ही इन्होने महफिले सजाई
सुन्दर सुशील कन्या जरा बचकर रहना
अपना दिल इनसे लगा ना बैठना
अब बारी हैं दुल्हन पक्ष की, देखो कैसे खड़े हैं भोले बनकर दुल्हन के भाई
song : Meri Pyaari Bahaniya Banegi……….
Shayari For Brother Of Bride In Hindi For Sangeet Marriage Function
हर वक्त लड़ते थे जो भाई बहन
आज देखो कैसे सिसक रहे हैं
भेज रहा हैं बहन को संग उसके सजन
दिल का दर्द उसके नयन बयाँ कर रहे हैं
अरे भाई ये तो रित हैं बहन जाती हैं और बीवी आती हैं अभी आंसू बचाकर रखो ये बीवी के आने पर काम आयेंगे |
शादी में दोस्तों की अपनी महफ़िल सजती हैं फिर संगीत में क्यों होंगे वो पीछे
Song : Yari Hain Iman………..
Shayari For Friends Of Groom In Hindi For Sangeet Marriage Function
जान से ज्यादा प्यारा होता हैं दोस्तों का साथ
शादी के बाद बस यही समझते हैं दुःख दर्द की आवाज
जो दोस्त गर्ल फ्रेंड के सामने कमीने लगते थे
वही शादी के बाद सबसे करीब लगने लगते हैं
दुल्हन की सखियाँ भी बैठी हैं तैयार देने करारा जवाब
Song: Sadi Galli
Shayari For Friends Of Bride In Hindi For Sangeet Marriage Function
दुल्हन की सखियों ने तो मुंडा नु फांस लिया हैं
अब इन्हें भी हैं शादी की जल्दी
कोई हो नजर में तो बोलो पंडित जी …..
संगीत के लिए हिंदी फ़िल्मी गीत Wedding Songs List For Marriage Sangeet Function
Wedding Songs List For Bride/ Dulhan In Hindi
| SN | Wedding Songs For Bride In Hindi | Film |
| 1 | छलका छलका रे कलसी का पानी ……. | SN |
| 2 | पिया तो से नैना लागे रे ……. | गाइड |
| 3 | मैंने पायल हैं छनकाई …… | एलबम |
| 4 | साजन साजन तेरी दुल्हन | कुछ कुछ होता हैं |
| 5 | धीमे- धीमे गाऊं.. | जुबैदा |
| 6 | मायीनी माई मुंडेर पे तेरी बोल रहा हैं कागा …. | हम आपके हैं कौन |
| 7 | बोले चूड़ियाँ बोले कंगना | कभी ख़ुशी कभी गम |
Wedding Songs List For Mother (Bride/ Dulhan) In Hindi
| SN | Wedding Songs For Mother | Film |
| 1 | बन्नो रानी तुम्हे सायानी …. | 1947 |
| 2 | मेरी बन्नो की आएगी बारात … | आइना |
| 3 | जाना हैं तुझको पिया के अंगना …. | मेरे बाप पहले आप |
| 4 | मेहँदी राचन लागी हाथा में ….. | एलबम |
| 5 | गंगा चली तू कहाँ कसम तोड़ के .. | परदेस |
Comments
Post a Comment