मंगलमय जिनशासन ध्वज ये | mangalmay jinshasan dhwaz ye
- Get link
- X
- Other Apps
श्री जिनवर की…
श्री जिनवर की दिव्य देशना फैला रहा जहान में।
मंगलमय जिनशासन ध्वज ये लहराता है शान से - २॥
लहराता है लहरायेगा लहरा रहा जहान में… ॥
अनेकान्तमय वस्तु व्यवस्था का द्योतक जग में न्यारा।
स्याद्वाद चिह्नों से अंकित केशरिया, ध्वज अति प्यारा॥
मुक्ति मार्ग का … दिग्दर्शक ये भव्य कहें बहुमान से…
लहराता है लहरायेगा लहरा रहा जहान में… ॥१॥
रत्नत्रय के पावन नभ पर फहराता है मन भावन।
सिद्धालय की ओर बढ़े जो उनकी परिणति हो पावन ॥
पाये भविजन … भव का किनारा मिला मुक्ति सोपान है…
लहराता है लहरायेगा लहरा रहा जहान में… ॥२॥
नव देवों में एक जिनालय जिसकी शोभा का नायक।
मोह तिमिर क्षय करने वाला शाश्वत सुख का परिचायक।
भेदज्ञान का … दीप जला अब फैला सम्यग्ज्ञान है…
लहराता है लहरायेगा लहरा रहा जहान में…॥३॥
जिनशासन की गौरव गाथा का यह बोध कराता है।
निर्ग्रन्थों का अनुगामी ही महा मोक्ष पद पाता है।
मैं स्वभाव से … सिद्ध स्वरूपी जागा निज सम्मान रे…
लहराता है लहरायेगा लहरा रहा जहान में…॥४॥
सीमन्धर सन्देश सुनाने कुन्दकुन्द मुनिवर आये।
धन्य धन्य गुरुवर कहान निज ज्ञायक परिचय करवाये ।
अध्यात्म भवन के … ज्ञान शिखर पर फहरा रहा है शान से…
लहराता लहरायेगा लहरा रहा जहान में…॥५॥
रचियता - डॉ. विवेक जैन, छिंदवाडा
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment