Featured Post
advertisement
जैन इतिहास के सुनहरे पृष्ठों पर नारी ~महिला दिवस विशेष
- Get link
- X
- Other Apps
जैन इतिहास के सुनहरे पृष्ठों पर नारी ~महिला दिवस विशेष
लाखों करोडों सिद्धों, अरिहंतों, तीर्थंकरों,गणधरों, आचार्यों, उपाध्यायोँ, महासतियों, सतियों और साधु साध्वियों और समाज के श्रावक और श्रविका रत्नों को अपनी कुक्षि से जन्म देने वाली हे नारी तू अथाह शक्ति का स्तोत्र है।। इतिहास के झरोखों से जरा झांक कर तो देख,, नारी के उस विराट व्यक्तित्व को। विश्व को ज्ञान और लिपि सिखाने वाली विदुषी रत्न, ऋषभदेव के युग की ब्राह्मी और सुंदरीजी जिन्होंने प्रतिबोध देकर अहंकार के हाथी पर चढ़े भाई बाहुबली को नीचे उतारा,
"वीरा गज हेठा उतरो"
बेड़ियोँ में जकड़ी चंदनबाला जी द्वारा भगवान् महावीर को उडद के बाकले बहराने की उत्कृष्ट भावना वाला प्रसंग, तो सीता जी और कौशल्या का अपूर्व त्याग,, और महलों की रानी होते हुए भी 14 वर्ष तक वनवास में पति राम का साथ, हाथी पर बैठे बैठे श्रेष्ठ भावना भाते हुए केवल ज्ञान पाने वाली माँ मरुदेवी, नेमजी के तोरण से लौटने पर उनके समान ही संसार त्यागने वाली महान आत्मा राजुल जी आदि आदि अनगिनत प्रसंगों के पृष्ठों से इतिहास तेरे ही नाम से भरा पड़ा है।।
मत भूल तूने अनेकों वीरों, महावीरों को जन्म दिया है तो कई बार स्वयं तूने चंडी का रूप धारण कर अनेकों धर्म युध्द भी लड़े है।।
हे नारी, तेरा माँ, बहन, पत्नी, मित्र, सास आदि सारा रूप निराला है।। एक तरह तू करुणा, दया, अहिंसा और ममता की मूरत है तो दूसरी तरफ सत्य , निष्ठा, अनुशासन, स्वाभिमान और आदर्श के लिए अविचल अडिग खड़ी है।। विनय और विवेक का अनूठा प्रसंग मृगावती और चंदनबाला जी के तेरे ही रूप में अमर है।।
हे नारी, तू अबला नही, तू अपनी शक्ति पहचान, अपने गुणों को पहचान।। तू स्वयं एक शक्तिशाली आत्मा है।। और उसी आत्मा मे परमात्मा का शुद्ध बुद्ध रूप भी है।। प्रेम, त्याग, ममता, सदाचार, चरित्र, वीरता, ,साहस, दृढ़, संयम, धैर्य आदि रत्नों से तेरा जीवन सजा है।। तू स्वयं तीर्थंकर भी है तो तीर्थंकर को जन्म देने वाली माता भी तू ही है।। तू सती है तो तू ही महासती भी है।। तू आदर्श श्राविका है, तो पति को धर्म मार्ग पर लाने वाली आदर्श गृहस्थ भी।। तू ही बाती है तो तू ही ज्योत भी है।।
तू अपना स्वरुप मत भूल, उठा इतिहास के पन्नों को, मनन कर , नमन कर उन आदर्श नारी रत्नों को।।
बस,
अनुगमन कर उनके पदचिन्हों को।।
अनुसरण कर उनके जीवन को।।
पहचान अपनी शक्ति को।।
शत शत नमन समस्त आदर्श नारी रत्नों को।।
🙏अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ🙏
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment