मुमुक्षु कु. प्रियाबहन बनी महासती श्री प्रणीधि म सा जैन भगवती दीक्षा विधि संपन्न

पेटलावद-दीक्षा विधि सम्पन्न

मुमुक्षु कु. प्रिया बहन बनी महासती श्री प्रणीधि जी म सा 


फोटो दीक्षा पूर्व का है


जिनशासन की विरल विभूति आचार्य  प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म सा "अणु" के सुशिष्य धर्मदास गण नायक, आगम विशारद प्रवर्तक श्री जिनेन्द्रमुनिजी म सा के मुखारविन्द से लगभग 31 संत सतीवृन्द के पावन सानिध्य में पेटलावद नगर में मौन एकादशमी के पावन अवसर पर बदनावर नगर की मुमुक्षु कु. प्रियाबहन जयंतीलाल जी कांठेड़ की दीक्षा  विधि सादगी पूर्वक संपन्न !

नव दीक्षिता का नाम पूज्य प्रवर्तक श्री जी ने  महासती श्री प्रणीधि म सा घोषित किया!

नवदीक्षिता  महासती जी को पुण्यपुंज महासती पूज्या श्री पुण्यशीला जी म सा की सुशिष्या घोषित किया गया!

 नवदीक्षित की बड़ी दीक्षा का आयोजन खवासा में 31 दिसंबर 2020 हेतु  प्रवर्तकदेव द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।

बड़ी दीक्षा हेतु थांदला, कल्याणपुरा, बामनिया,खवासा, रायपुरिया,बदनावर आदि अनेक संघो की विनती भी थी !

पेटलावद श्री संघ ने अल्प समय मे भी शानदार व्यवस्था द्वारा संत सेवा ,संघ सेवा , साधर्मी सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया! 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

Happy Diwali 2025: Best 100 Diwali Wishes, Quotes, Messages, WhatsApp Status, Imagesdiwali 2025 diwali date

Happy Diwali 2025: Best 100 Diwali Wishes, Quotes, Messages, WhatsApp Status, Images

advertisement

Advertisement

ADVERTISEMENT