जनसंख्या वृद्धि विषय पर सारगर्भित निबन्ध

जनसंख्या वृद्धि विषय पर सारगर्भित निबन्ध लिखिए।

  प्रस्तावना :-
जनसंख्या वृद्धि दर विकासशील देशों की एक अहम समस्या है इस समस्या से हमारा भारत देश भी जूझ रहा है।सबसे अधिक जनसंख्या हमारे पड़ोसी देश चीन में है उसके बाद दूसरा स्थान हमारे देश भारत का ही आता है।

लेकिन कुछ ही सालों में हम जनसंख्या के मामले में चीन को प्रचार ते हुए पहले पायदान पर होंगे। यह कोई उपलब्धि नहीं होगी क्योंकि जनसंख्या वृद्धि के कारण हमारे देश में बेरोजगारी, भूखमरी, गरीबी, भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं उत्पन्न होंगी।

जनसंख्या वृद्धि के कारण और उत्पन्न समस्या :-

जनसंख्या वृद्धि के बहुत से कारण है जैसे अशिक्षित लोग, बाल विवाह, पुत्र मोह, रूढ़िवादी सोच, मृत्यु दर में कमी, जीवन प्रत्याशा में वृद्धि इत्यादि के प्रमुख कारण है जिसके कारण निरंतर जनसंख्या वृद्धि हो रही है।

बढ़ते लोगो को रोटी देने की, उनके लिये वस्त्र आदि की व्यवस्था करने की तथा उन्हे आवास प्रदान करने की।

इन समस्याओ के साथ ही, उनको उचित शिक्षा देने, उन उन लोगो की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओ के सुलझाने की, स्वच्छ पानी देने,स्वच्छ वातावरण प्रदान करने संबंधी विभिन्न समस्याएँ पैदा हो जाती है।

जनसंख्या वृद्धि का समाधान :-

जनसंख्या वृद्धि का एक ही समाधान है लोगों को शिक्षित किया जाए और उन्हें जनसंख्या वृद्धि से होने वाले नुकसान के बारे में बताना चाहिए।

हमारी सरकार को जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए कड़े कानूनों की व्यवस्था करनी चाहिए और परिवार नियोजन के बारे में प्रचार प्रसार करके लोगों को बताना चाहिए।

उपसंहार :-

देशवासियों को राष्ट्रीय समस्याओ के समाधान के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्हे जन-जाग्रत पैदा करके अपने कर्तव्य की और उत्तरदायित्व का पालन करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

Happy Diwali 2025: Best 100 Diwali Wishes, Quotes, Messages, WhatsApp Status, Imagesdiwali 2025 diwali date

Happy Diwali 2025: Best 100 Diwali Wishes, Quotes, Messages, WhatsApp Status, Images

advertisement

Advertisement

ADVERTISEMENT