15 August Independence Day 2021 Speech in Hindi- Essay on 15 August

15 August Independence Day 2021 Speech in Hindi- Essay on 15 August

Download 15 August Speech in Hindi PDF 2021, स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच एवं निबंध 2021 Independence Day 15 August Essay Download PDF, Speech & Essay on 15 August 2021 – 75th  Independence Day India Speech 

दोस्तों 15 August का दिन हमारे देश भारत के लिए एक ख़ास दिन है जिसे संपूर्ण देश विशेष उत्साह के साथ मनाता है। भारत देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी, तभी से हर वर्ष इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यही वह दिन है जिस दिन देश का कोना, कोना, बच्चा बच्चा देशभक्ति के रंग से रंगा रहता है।  लेकिन देशभक्ति से जुड़ा यह त्यौहार अधूरा है बिना Download 15 August Speech in Hindi PDF 2021 इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसी ही 74th Independence Day Speech in Hindi जिसे पढ़ कर आप भी इस त्यौहार से जुड़े ज्ञान को बढाने के अलावा इसे अपने स्कूल, कार्यालय, और समारोह स्थल पर भी सुना सकते है। छोटी क्लास के स्टूडेंट्स इसे Download 15 August Essay in PDF 2021 के रूप में भी याद कर सकते है

75th Independence Day 15 August 2021 Speech & Essay Hindi PDF

जीवन में बढ़ती निजी व्यस्ताओ में हम काफी कुछ भूलते जा रहे है तो वह है अपने देश, संस्कृति और त्यौहार से जुडी बाते। हम सिकुड़ कर रह गए है अपने घर और ऑफिस के बीच में। लेकिन क्या वास्तव में देश के वीर जवानो द्वारा हमे दिलाई गयी आजादी और उससे जुडी बाते याद रखना हमारा नैतिक कर्तव्य नहीं है? तो क्यों न आज फिर से हम अपने Independence Day 15 August से जुडी बाते याद करके इस उत्सव को नए तरह से मनाये और याद करे अपने देश के जवानो को और भारत देश की कभी न मिटने वाली अमर संस्कृति को| आइये हम आपकी इस पहल में एक छोटी सी मदद करते है इस 15 August Speech in Hindi 2021 द्वारा जिसे पढ़ कर आप निश्चित ही देश प्रेम के भाव में खुद को रंगा महसूस करेंगे|

15 August Essay Speech in Hindi 

स्वतंत्रता दिवस: भारत के इतिहास और भविष्य का स्वर्णिम दिन स्वतंत्रता दिवस जिसको भारत में बहुत से लोग 15 अगस्त के नाम से भी जानते है। इस दिन का महत्व भारत के इतिहास और भविष्य पर गहरा प्रभाव डालता है।  15 अगस्त 1947 के बाद इस वर्ष भारत अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इतने सालो में भारत ने बहुत सी ऐतिहासिक बुलंदियों को छुआ है। और बहुत सी घटनाओ का भी गवाह बना है। जिसने भारत के इतिहास के साथ साथ भविष्य पर भी गहरा प्रभाव डाला ह।

 स्वतंत्रता दिवस के दिन देश प्रमुख और सबसे बड़ा आयोजन दिल्ली के लाल किले में होता है। यहाँ पर 15 अगस्त के कुछ दिन पहले ही स्वतंत्रता दिवस की तैयारी शुरू कर दी जाती है। किले में रंगबिरंगी लाईट लगाई जाती है, पुरे किले को रंग-बिरंगे फूलो से दुल्हन की तरह सजाया जाता है। किले में जगह-जगह सुन्दर रंगोली बनाई जाती है। 15 अगस्त के दिन यहाँ पर बहुत भारी संख्या में लोग आते है।इस दिन देश के प्रधानमंत्री यहाँ पर आकर तिरंगा झंडा फहराते है, इसके बाद हमारे देश का राष्ट्रगान जन गण मन गाया जाता है देश के प्रधानमंत्री वीर शहीदों और उन महान लोगो को याद करते है जिनके कारण देश को आजादी मिली थी आइये जानते है स्वतंत्रता दिवस का भारत के इतिहास में क्या महत्व है –

15 अगस्त का इतिहास एवं महत्व  – 

 

भारतीय इतिहास में इस दिन का महत्व लोगो की भावनाओ से जुड़ा हुआ है। स्वतंत्रता के दिन को पाने के लिए भारत के महान क्रांतिकारियों ने 200 साल लम्बा संघर्ष किया है। जिसमे मंगल पांडेय , झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई ,शहीद ऐ आज़म भगतसिंह , चंद्रशेखर आज़ाद, सुभाष  चंद्र बोस से लेकर महात्मा गाँधी के अहिंसा आंदोलन का बहुत बड़ा योगदान है । 200 साल तक लगातार आज़ादी के लिए संघर्ष करते करते भारत ने इतिहास में बहुत सी कुर्बानिया देकर 15 अगस्त 1947 को आज़ादी पायी। इसलिए लोगो की भावनाओ से जुड़ा दिन है स्वतंत्रता दिवस।

 

आज़ादी के बाद भारत –

भारत ने आज़ादी के बाद लगातार हर क्षेत्र में बहुत से इतिहास बनाये।जिसमे पाकिस्तान से 4 युद्ध जीतना , भारत की हरित क्रांति से देश को अनाज और कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बनाना, अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने जो तरक्की की है उसका कोई सानी नहीं है।इन 74 सालो में भारत ने विकास की जो ऊँचाइयाँ छुई है उसका गवाह आज पूरा हिंदुस्तान है।आज़ादी के बाद भारत ने बहुत सी कठिनाईओ का भी सामना किया।जैसे बार बार पाकिस्तान से युद्ध , अर्थव्यवस्था , शिक्षा , बेरोजगारी , बढ़ती जनसँख्या , आपातकाल आदि।लेकिन इन सब कठिनाईओ को झेलते हुए भी भारत ने लगातार भारत विकास के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है।

 

वर्तमान पीढ़ी और इस समय में स्वतंत्रता दिवस

बहुत बड़ी विडंबना है की वर्तमान पीढ़ी के समय में स्वतंत्रता के लिए लड़ी गयी लड़ाई का महत्व जैसे कम हो रहा है। वर्तमान पीढ़ी के लिए ये दिन केवल 15 अगस्त की छुट्टी का दिन रह गया है।अतः अभी जरुरत है की वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को इस आज़ादी का महत्व वापस समझाया जाए ताकि भविष्य के भारत को बनाने के लिए इतिहास में दी गयी कुर्बानिया ना भुलाई जाए। इसी के साथ देश को 74वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाये।

जय हिन्द जय भारत !!!

No comments:

Post a Comment