आचार्य ऋषभचंद्र सुरी जी महाराज साहेब का देवलोक गमन:इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में ली अंतिम सांस; मोहनखेड़ा में अंतिम संस्कार सुबह 6 बजे हुआ

आचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी का देवलोक गमन:

इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में ली अंतिम सांस, मोहनखेड़ा में अंतिम संस्कार आज  सुबह 6 बजे हुआ ; आज  ही आचार्य का जन्मदिन  है


जैन धर्म के पूज्य संत मानव सेवा के मसीहा  और जीव दया प्रेमी परम पूज्य आचार्य देवेश ऋषभचंद्र सुरी जी महाराज साहेब का 3 जून को निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 4  जून ही के दिन उनका जन्म हुआ था. आज ही के दिन उनका प्रभु मिलन हुआ ऐसी पुण्य आत्मा को नमन वंदन।




मोहनखेड़ा | धार जिले के मोहनखेड़ा महातीर्थ के गच्छाधिपति आचार्य भगवंत ज्योतिषाचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी का बुधवार देर रात 1.44 बजे इंदौर के अरबिंदो हॉस्पिटल में देवलोक गमन हो गया। उनकी पार्थिव देह को मोहनखेड़ा ले जाया गया। मोहनखेड़ा तीर्थ से जारी पत्र के अनुसार, आचार्यश्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी का शुक्रवार को जन्मदिन है।  आज शुक्रवार सुबह 6 बजे आचार्यश्री का अंतिम संस्कार किया गया|


अंतिम संस्कार को लेकर दो बार निर्णय बदला गया है। अंतिम संस्कार में कोई भी चढ़ावे की प्रक्रिया नहीं होगी। ट्रस्ट ने अनुयायियों से अपील की है कि वो जहां हैं, वहीं से आचार्यश्री को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। अंतिम दर्शन और संस्कार ऑनलाइन किया जाएगा।

पहले श्री आदिनाथ राजेंद्र जैन श्वेतांबर ट्रस्ट की तरफ से शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर विजय मुहूर्त में तीर्थ भूमि पर अग्नि संस्कार के विधि-विधान संपन्न कराने की बात कही थी। इधर प्रशासन ने मोहनखेड़ा महातीर्थ पहुंचकर आज गुरुवार शाम 5 बजे अंतिम संस्कार के लिए कहा। कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखकर अंतिम संस्कार कराने की तैयारी है। लेकिन भक्त शुक्रवार को अंतिम संस्कार की बात पर अड़े थे। दोनों पक्षों में बात चली। मामला भोपाल स्तर तक पहुंच गया है। बाद में ट्रस्ट ने गुरुवार शाम 5 बजे अंतिम संस्कार की बात मान ली। फिर ट्रस्ट ने पत्र जारी करके शुक्रवार सुबह 6 बजे अंतिम संस्कार की बात कही है।


श्री आदिनाथ राजेंद्र जैन ट्रस्ट मोहन खेड़ा मैनेजिंग ट्रस्टी सुजान मल जैन ने बताया कि तीर्थ पर उन्हें पाट पर स्थापित कर दिया गया है। संपूर्ण परिसर गुरु देव अमर रहे के जय घोष से गुंजायमान हो रहा है। आचार्य श्री का शिष्य परिवार भी मोहनखेड़ा पहुंच चुका है। त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंपालाल वर्धन भी मोहनखेड़ा पहुंचे|

श्री आदिनाथ राजेंद्र जैन ट्रस्ट मोहन खेड़ा ने सवेरे 6 बजे के करीब निधन की आधिकारिक घोषणा की। ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी सुजान मल जैन एवं त्रिस्तुति जैन श्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंपालाल वर्धन ने बताया की आचार्य श्री का अंतिम संस्कार मोहन खेड़ा तीर्थ पर किया जायेगा ।

 बता दे, मध्यप्रदेश के धार जिले के राजगढ़ के मोहनखेड़ा जैन तीर्थ पर आज उनका अंतिम संस्कार हुआ। जैन ही नही जैनत्व को मानने वालों के लिये यह बहुत बड़ी क्षति है। “आप का अल्प समय से इंदौर में उपचार चल रहा था। अंतिम दर्शन और विधि मोहनखेड़ा तीर्थ पर आज सुबह शुक्रवार को हुआ। पहले श्री आदिनाथ राजेंद्र जैन श्वेतांबर ट्रस्ट की तरफ से शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर विजय मुहूर्त में तीर्थ भूमि पर अग्नि संस्कार के विधि-विधान संपन्न कराने की बात कही थी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

Happy Diwali 2025: Best 100 Diwali Wishes, Quotes, Messages, WhatsApp Status, Imagesdiwali 2025 diwali date

Happy Diwali 2025: Best 100 Diwali Wishes, Quotes, Messages, WhatsApp Status, Images

advertisement

Advertisement

ADVERTISEMENT