Featured Post

advertisement

Bank Account Se Paise Kat Jane Par Application – बैंक खाते से पैसे कट जानें पर आवेदन पत्र

Bank Account Se Paise Kat Jane Par Application – बैंक खाते से पैसे कट जानें पर आवेदन पत्र

Bank Account Se Paise Kat Jane Par Application – यदि आपके बैंक खाते से भी पैसे कट रहे हैं या कट गए हैं, तो इसके लिए आपको क्या करना चाहिए? ऐसे मे आपको बैंक को एप्लीकेशन लिख कर यह बताना होगा कि आपके बैंक खाते से पैसे कट रहे हैं।


हो सकता है की, बैंक ने आपको किसी सर्विस के बदले में कुछ अतिरिक्त शुल्क लगाया हो या यह भी हो सकता है किसी गलती के कारण आपके बैंक खाते से पैसे कट रहे हो। ऐसे में आपको सबसे पहले पता लगाना होगा, की आप के बैंक खाते से यह पैसे क्यों कट रहे हैं।

बैंक अकाउंट से पैसे कट जाने पर क्या करें?

यदि आपके बैंक खाते से भी पैसे कट रहे हैं तो सबसे पहले आपको यह पता करना होगा कि वह पैसे आपके बैंक खाते से क्यों कट रहे हैं?

कभी-कभी जब हम बैंक में नया खाता खुलवाते हैं तो बैंक की तरफ से कुछ अतिरिक्त Services दी जाती है जैसे कि इंश्योरेंस आदि। इन्हीं Services के कारण बैंक खाते से कुछ अतिरिक्त शुल्क काटता है।

ऐसा भी हो सकता है कि आपने कोई अतिरिक्त सर्विस बैंक से ली हो या फिर म्यूच्यूअल फंड की कोई SIP (Systematic Investment Plan) लगाई हो, जिसके बारे में आप भूल गए हो। इसीलिए जरूरी हो जाता है कि आप सबसे पहले बैंक खाते से पैसे कटने का कारण पता करें।

आपके बैंक अकाउंट से पैसे कट रहे हैं इसका पता लगाने के लिए आप अपने बैंक अकाउंट की स्टेटमेंट निकाल सकते हैं। जिससे आपको यह पता लग जाएगा कि आपके बैंक खाते से पैसे क्यों कट रहे हैं।

यदि आप इन सर्विसओं (Service) का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप इन्हें बंद करवा सकते हैं, जिससे आपके पैसे कटने भी बंद हो जाएंगे।

बैंक से पैसा कट जाने पर एप्लीकेशन  – Bank Account Se Paise Kat Jane Par Application In Hindi

यदि आपके बैंक खाते से पैसे कट रहे हैं तो आप अपने बैंक प्रबंधक को आवेदन पत्र लिख सकते हैं। आप नीचे दिए गए बैंक से पैसे कट जाने पर एप्लीकेशन की सहायता ले सकते हैं।

सेवा में,

बैंक प्रबंधक,

बैंक शाखा का नाम,

बैंक का पता,

विषय: बैंक खाते से पैसे कट जाने पर आवेदन पत्र A/C संख्या: XXXXXXXXXX

महोदय,

मेरा आपकी बैंक शाखा में एक बचत खाता है जिसकी संख्या नंबर है। A/C: XXXXXXXXXX

मैं आपको यह सूचित करना चाहता हूं, काफी समय से अपने इस बैंक खाते से  लेन देन कर रहा हूं।

परंतु कुछ महीनों से मेरे इस खाते से हर महीने ₹200 काटे जा रहे हैं, जिसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है कि पैसा क्यों कट रहा है।

अतः आपसे अनुरोध है कि आप इसका पता लगाकर इसे जल्द से जल्द रोकने की कृपा करें। 

भवदीय 

आपका नाम 

A / C सं। XXXXXXXXXX

मोबाइल नंबर:

पता: 

हस्ताक्षर: 


Bank Account Se Paise Kat Jane Par Application In Hindi
Bank Account Se Paise Kat Jane Par Application In Hindi

Comments

Advertisement

Popular posts from this blog

ADVERTISEMENT