इसबगोल खाने के गजब के हैं फायदे देखकर दंग रह जाओगे

 

इसबगोल खाने के गजब के हैं फायदे देखकर दंग रह जाओगे,इसके कुछ नुकसान

kabj me isabgol ke fayde,dast me isabgol ke fayde,isabgol benefits,isabgol benefits in hindi,isabgol with milk at night,isabgol benefits for skin,isabgol kaise le,

इसबगोल के फायदे, उपयोग और नुकसान


इसबगोल की भूसी जो देखने मैं सामान्य सी दिखाई देती है जिसमें अनेक प्रकार की औषधि गुण पाए जाते हैं| इन औषधीय  गुणों के कारण ही इसबगोल की भूसी के अनेक फायदे होते है | इसबगोल की भूसी के औषधि गुण और उसके फायदे से बहुत से लोग अनजान होते हैं, जिसके कारण वे इसबगोल की भूसी के औषधीय गुणों का भरपूर लाभ उठाने से चूक जाते हैं |आज हम इसबगोल की भूसी के औषधीय गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं |जिसको जानने के बाद आप भी इसबगोल की भूसी से होने वाले फायदों का भरपूर लाभ उठा सकते हैं|

इसबगोल के फायदे

जिन लोगों को कब्ज़ या पेट की गड़बड़, खराब हाज़मा जैसी परेशानियां रहतीं हैं, उनके लिए इसबगोल एक आसान, सस्ता और प्राकृतिक उपाय है। इसबगोल की तासीर ठंडी होती है, इसे कब्ज़, पेचिश और आँत के रोगों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसबगोल पेट की आँतों में फंसे मल को निकाल कर पेट साफ़ करता है।
डाइबिटीज -  ईसबगोल का पानी के साथ सेवन, रक्त में बढ़ी हुई शर्करा को कम करने में मदद करता है।
बवासीर -  खूनी बवासीर में अत्यंत लाभकारी ईसबगोल का प्रतिदिन सेवन आपकी इस समस्या को पूरी तरह से खत्म कर सकता है। पानी में भि‍गोकर इसका सेवन करना लाभदायक है। 
अतिसार - पेट दर्द, आंव, दस्त व खूनी अतिसार में भी ईसबगोल बहुत जल्दी असर करता है, और आपकी तकलीफ को कम कर देता है ।  
isabagol benefit in hindi
इसबगोल के फायदे
पाचन तंत्र - यदि आपको पाचन संबंधित समस्या बनी रहती है, तो ईसबगोल आपको इस समस्या से निजात दिलाता है। प्रतिदिन भोजन के पहले गर्म दूध के साथ ईसबगोल का सेवन पाचन तंत्र को दुरूस्त करता है। 

 वजन कम करे - वजन कम करने के लिए भी फाइबर युक्त ईसबगोल उपयोगी है। इसके अलावा यह हृदय को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। 

सर दर्द -  ईसबगोल का सेवन सि‍रदर्द के लिए भी उपयोगी है। नीलगिरी के पत्तों के साथ इसका लेप दर्द से राहत देता है, साथ ही प्याज के रस के साथ इसके उपयोग से कान का दर्द भी ठीक होता है। 

दांत दर्द में- दांत दर्द से परेशान रोगियों के लिए इस बगोल की भूसी काफी लाभदायक सिद्ध हो सकती है | इसके लिए इस गोल की भूसी को सिरके मे भिगोकर दातों पर लगाने से दांत दर्द दूर हो जाता है |


कब्ज में राहत  -जिन लोगों को कब्ज की शिकायत है उनके लिए इस बगोल की भूसी काफी उपयोगी और लाभदायक है इसके लिए उन्हें एक या दो चम्मच ईसबगोल की भूसी एक गिलास हल्के गुनगुने दूध में डालकर रात को सोते समय पीना चाहिए | कब्ज की समस्या दूर होगी |

लूज मोशन या दस्त में-

 लूज मोशन या दस्त को रोकने के लिए भी इसबगोल की भूसी का प्रयोग किया जाता है |इसके लिए एक या दो चम्मच ईसबगोल की भूसी को दही में मिलाकर खाएं |आपका दस्त या लूज मोशन की जो समस्या है वह भी ठीक हो जाएगी |

 इसबगोल की भूसी खाने के कुछ नुकसान -

जैसा कि आप जानते हैं कि किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन करने पर वह हमारे लिए फायदे  के साथ-साथ हमारे लिए नुकसानदायक भी हो सकता है इसबगोल की भूसी का अधिक सेवन करने से हमें गैस की समस्या पैदा हो सकती है |अतः इसबगोल की भूसी का सेवन एक हफ्ते रेगुलर करने के बाद 10-15 दिन तक इसका सेवन ना करें | फिर पुनः इसका सेवन कर सकते हैं |अर्थात ईसबगोल की भूसी का प्रयोग गैप देकर करना चाहिए

No comments:

Post a Comment