चेहरे के दाग धब्बे हटाने के घरेलू उपाय pimple kaise hataye gharelu upay in hindi

 pimple hatane ke upay in hindi 

 चेहरे के दाग धब्बे हटाने के घरेलू उपाय


पिम्पल के दाग हमारे चेहरे की ख़ूबसूरती को ख़राब कर देता है फिर चाहे वो छोटा सा ही क्यों न हो| लड़का हो या लड़की खूबसूरत सभी दिखना चाहते है|

इन दागो को मिटाने के लिए कई प्रकार के प्रोडक्ट यूज करके अगर आप थक चुके है तो आज हम आपको कुछ घरेलु उपाय बताएंगे जो आपके मुहाँसे के दागो को ख़त्म करने में आपकी मदद करेंगे



पिम्पल/मुहांसे से छुटकारा पाने के घरेलु उपाय

गोरापन ,चेहरे की चमक, चेहरे पर ग्लो के घरेलू उपाय

pimple ke daag kaise mitaye

मुहाँसो के दाग हटाने के घरेलु तरीके तो आइये जानते है कुछ घरेलू उपायों को


1. आलू और टमाटर का नियमित रूप से अपने चेहरे पर लगाए इससे आपके दाग धीरे धीरे कम होने लगेंगे यदि आपके आँखों के नीचे काले घेरे पड़ गए है तो वो भी समाप्त हो जाएगा


2. आप खीरे का इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे पर निखार ला सकते है और ये आपके दाग भी मिटने में मदद करता है


3. शहद, ओटमील और पानी मिलाकर दाग पर लगाए इससे आपको काफी लाभ मिलेगा


4. रात को सोने से पहले आप एलोवेरा जेल लगाए और सुबह साफ ठन्डे पानी या गुनगुने पानी से धो ले आपके दाग जल्द ही समाप्त हो जायेंगे

5. प्याज का रस निकालकर उस रस को रुई की सहायता से अपने दाग पर लगाए यदि आप चाहे तो दिनभर में कई बार ऐसा कर सकते है आपको जल्द ही लाभ दिखेगा


6. दो चम्मच मुल्तानी मिटटी पाउडर और एक चम्मच नीम की पत्ती का पाउडर एवं एक चम्मच तुलसी की पत्ती का पाउडर तीनो को गुलाबजल की मदद से एक पेस्ट तैयार कर ले और इस पेस्ट को आपको रोजाना अपने चेहरे पे 15-20 मिनट तक लगाना है सूखने के बाद आप इसे साफ ठंडे पानी से चेहरे को धो ले चेहरे को धोने के बाद फिर से आप गुलाबजल हल्का सा पुरे चेहरे पर लगा ले एक हफ्ते लगातार करने से आपको फर्क मालूम पड़ जायेगा इससे कई समस्याएं आपके चेहरे से समाप्त हो जाएगी |


7. बेसन में गुलाब जल मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन में 15-20 मिनट लगाए रखे जब ये सूख जाये तो साफ ठंडे पानी से धो ले इसे आप हफ्ते में एक दिन छोड़कर अप्लाई करे

अनचाहे बालों से छुटकारा कैसे पाए ?

8. नींबू का रस निकालकर उसको रुई की सहायता से अपने दाग पर 10-15 मिनट लगाए रखे फिर इसे साफ ठंडे पानी से धो ले इससे काफी लाभ मिलेगा


9. हल्दी में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना ले फिर इसे आप अपने चेहरे पर 20से 25 मिनट लगाने के बाद साफ ठंडे पानी से चेहरे को धो ले इसे हफ्ते में 3 लगा सकते है आपको लगातार तीन दिन नहीं लगाना है |


No comments:

Post a Comment

Featured Post

Happy Diwali 2025: Best 100 Diwali Wishes, Quotes, Messages, WhatsApp Status, Imagesdiwali 2025 diwali date

Happy Diwali 2025: Best 100 Diwali Wishes, Quotes, Messages, WhatsApp Status, Images

advertisement

Advertisement

ADVERTISEMENT