Featured Post

advertisement

स्त्री और पुरुष की हथेलियों पर मौजूद ये 10 निशान, होते हैं बहुत ही शुभ

स्त्री और पुरुष की हथेलियों पर मौजूद ये 10 निशान, होते हैं बहुत ही शुभ 


हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली पर मौजूद रेखाओं और आकृतियों के गहन अध्ययन से व्यक्ति के भविष्य के बारे में शुभ और अशुभ बातों का पता चलता है। 

शत्रु में वर्णन के अनुसार जीवन में हस्त रेखाएं, कई तरह के संकेत देती है। इसमें स्त्री और पुरुष दोनों की रेखाएं विपरीत व सामान हो सकती है, परन्तु आचार विचार के मिलान न होने से लाभ एक जैसे नहीं होते। 

भाग्योदय: Samudrik Shastra and Mole

इसलिए हस्तरेखा में पुरुषों और स्त्रियों की हाथ की रेखाएं अलग-अलग संकेत देते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसमें हथेली की लकीरों को देखकर अपने भाग्य की जानकारियां पता लगाई जा सकती है, 

हस्त रेखा शास्त्र की मदद से व्यक्ति का भाग्य कितना साथ देगा? उसी प्रकार इंसान की हथेली उसके ब्यक्तित्व व स्वभाव का बखान करती है। 

हाँथ की हथेली की बनावट किसी भी इंसान के जीवन, भविष्य का वर्णन करने के लिए सक्षम मानी जाती है। तो आज हम आपको आपके हथेली बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिससे आप अपने भाग्य के बारे में खुद पता लगा सकते हैं। 

आइए जानते हैं पुरुषों और स्त्रियों की हथेलियों पर बने शुभ- अशुभ निशान।
 
गुलाबी और मुलायम हाँथ- 
ज्योतिषी के अनुसार जिस महिला की हथेली का रंग हल्का गुलाबी और मुलायम होता है वह महिला बहुत ही भाग्यशाली होती है। उसके भाग्य से ऐसी स्त्रियां जिस घर मे जाती है

 वहां पर पैसों और सुख-समृद्धि की कमी नहीं रहती। ऐसी स्त्रियां अपने मायके से लेकर ससुराल दोनों जगह राज करती है। इनकी हथेली के भाग्य रेखा में ही राजयोग लिखा होता है।
 
हथेली पर कमल- 
अगर किसी लड़की की हथेली पर कमल या मछली जैसा निशान बने तो वह जिस परिवार का हिस्सा बनती है उस परिवार का मान-सम्मान समाज में बहुत होता है। 

Palmistry: 5 शुभ चिन्ह में कोई एक भी है ...

इसी के साथ ऐसी महिला का पूरा जीवन शादी के बाद रानियों की तरह बीतता है 

जिसकी हथेली पर रथ और ध्वजा का निशान एक साथ बना होता है। ऐसी निशान वाली महिला का जीवनसाथी बड़ा अधिकारी होता है। राजयोग का पूर्ण योग इनकी कुंडली में विघमान होता है।
 
हथेली पर तिल - 
जिन स्त्रियों का हथेली पर एक साथ दो तिल बने होते हैं वह बहुत ही धनवान और प्रतिष्ठित महिला होती है। समाज में उसका रुतबा बहुत प्रभावशाली होता है। इसी के साथ ऐसी महिला का पति|

स्त्री और पुरुष की हथेलियों पर मौजूद ...

 और पुत्र अधिकारी बनता है जिसकी हथेली पर शंख, चक्र आदि का निशान बना होता है। ऐसी महिलाओ का रुतवा हमेशा समाज में ऊँचा रहता है, जिनकी हथेली में ये निशान पाए जाते है।
 
जिस पुरुष की हथेली में चन्द्रपर्वत से निकलकर भाग्य रेखा शनि पर्वत तक पहुंचती है उन्हें शादी के बाद अचानक ही धन का लाभ प्राप्त होता और इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाती है। 

जिस व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत पर त्रिभुज का चिन्ह होता है उसे जीवन में अचानक ही धन लाभ मिलता है। ऐसी हस्तरेखाएँ काफी भाग्यशाली व गुणवान ब्यक्तित्व का प्रतीक मानी जाती है।

जिनकी हथेली में हृदय रेखा, भाग्य रेखा और सूर्य रेखा से मिलकर त्रिभुज का चिन्ह बनता है उन्हें भी जीवन में अकस्मात ही धन लाभ मिलता रहता है। 

जिस व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा से निकलकर कुछ रेखाएं गुरु पर्वत तक आती हैं उन्हें भी बिना उम्मीद बड़ा लाभ मिलता है। 

हथेली में गुरू पर्वत पर वर्ग का चिन्ह मौजूद है तो यह भी अचानक धन प्राप्ति का योग बनाता है। ऐसी हस्तरेखाओ का स्वामी अति भाग्यशाली कहलाता है।



Comments

Advertisement

Popular posts from this blog

ADVERTISEMENT