भुने चने और गुड़ खाने के ये फायदे चौंका देंगे आपको
चना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद आहार हैं। भूने हुए चने न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभकारी होते हैं।भुने चने और गुड़ खाने के ये फायदे चौंका देंगे आपकोआज के लेख में हम भूना हुआ चना खाने के फायदे के बारे में बात करेंगे। भुने हुए चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और विटामिन्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। आइये जानते हैं रोजाना भूने हुए चने खाने से सेहत को क्या-क्या लाभ होते हैं।
I. भुने चने खाने के फायदे
1. डायबिटीज में फायदेमंद
भूने हुए चनों का सेवन करने से डायबिटीज की बीमारी में काफी ज्यादा फायदा होता हैं। क्योंकि भूने हुए चने ग्लूकोज़ की मात्रा को अवशोषित कर लेते हैं।
Gud chana benefits in hindi
जिससे मधुमेह की बीमारी को कण्ट्रोल में रखने में आसानी होती हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना भूने हुए चने जरूर खाने चाहिए।
इससे उनका ब्लड शुगर लेवल कम होने लगेगा। आपको जानकर हैरानी होगी की रात को सोते समय भूने हुए चने खा कर उपर से गर्म दूध पीकर सोने से स्वास नली से जुड़ी हुई कई समस्याएँ दूर हो जाती हैं।
2. बॉडी की इम्युनिटी बढ़ाये
जो व्यक्ति रोजाना ब्रेकफास्ट या लंच के पहले 50 ग्राम भूने हुए चने खाता हैं, उसका इम्यून सिस्टम काफी ज्यादा मजबूत बन जाता हैं।
आपको तो पता ही होगा की बॉडी के इम्यून सिस्टम के मजबूत बनने से शरीर को कई सारी बिमारियों से बचने में आसानी होती हैं।
3. कब्ज़ दूर करे
अगर आप कब्ज़ से पीड़ित हैं तो आपको रोजाना भुने चने जरूर खाने चाहिए। इसमें फाइबर होता हैं, जो पेट को पूरी तरह से साफ कर देता हैं। जिससे कब्ज़ की समस्या से छुटकारा मिलता हैं।
लेकिन ज्यादा फाइबर प्राप्त करने के लिए आपको चने के छिलके को खाने की सलाह दी जाती हैं।
4. मोटापा दूर करे
अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो भूने हुए चने जरूर खाए। इसे खाने से बॉडी के फैट को बर्न करने में मदद मिलती हैं। इसलिए मोटापे को कम करने के लिए भूने हुए चनो का सेवन करे।
5. पाचन के लिए फायदेमंद
चने के सेवन से पाचन शक्ति में सुधार आता हैं। इससे दिमाग भी तेज़ बनता हैं और खून भी साफ बनता हैं। इससे स्किन चमकदार बनती हैं।
यह फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत हैं, जिससे हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता हैं, साथ ही किडनी से एक्स्ट्रा साल्ट को बाहर निकलाने में आसानी होती है।
6. पुरुषो के लिए फायदेमंद
भुने हुए चने को शहद के साथ मिला कर खाने से नपुंसकता की समस्या से छुटकारा मिलता हैं। अगर वीर्य में पतलापन हैं तो भुने हुए चने को रोजाना खाने से वीर्य गाढ़ा होने लगता हैं। भूने हुए चने पुरषों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हैं। इससे मर्दाना ताकत बढ़ती हैं।
7. मूत्र से सम्बंधित समस्याओं से आराम दिलाये
अगर आपको बार-बार पेशाब आने की शिकायत हैं तो गुड़ और भूना हुआ चना एक साथ मिला कर खाए। इससे कुछ ही दिनों में बार-बार पेशाब आने की समस्या से निजात मिल जाता हैं। भूने हुए चने रोजाना खाने से पेशाब से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
II. गुड़ और भूना हुआ चना खाने के फायदे
जैसा की आपने उपर जाना की भूना हुआ चना खाने से शरीर को ढेर सारे लाभ होते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं की भूने हुए चने को अगर गुड़ के साथ मिला कर खाया जाये तो क्या होगा?
जी हाँ, गुड़ और चना अगर एक साथ मिला कर खाया जाये तो सेहत को दुगना फायदा होने लगता हैं। आइये जानते हैं भूना हुआ चना और गुड़ खाने से सेहत को होने वाले बेहतरी फायदे :-
भुने हुए चने और गुड़ खाने के फायदे
चने और गुड़ दोनों में ही विटामिन बी-6 पाया जाता हैं। इसलिए चना और गुड़ खाने से ब्रेन मेमोरी बढ़ती हैं। अगर दिमाग को तेज़ बनाना चाहते हैं तो रोजाना भूना हुआ चना और गुड़ का सेवन जरूर करे।
गुड़ और चना दोनों ही कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं। इन दोनों को एक साथ मिला कर प्रतिदिन सेवन करने से हड्डियाँ मजबूत बनती हैं। इससे गठिया की बीमारी में भी आराम मिलता हैं।
चना और गुड़ प्रोटीन का भंडार हैं। जिससे मसल्स को मजबूत बनाने में आसानी होती है। जो लोग जिम जाकर बॉडी बनाने के लिए वर्कआउट करते हैं, उन्हें गुड़ और भूने हुए चने का सेवन रोजाना जरूर करना चाहिए। इससे अच्छी बॉडी बनाने में मदद मिलती हैं।
भूने हुए चने में गुड़ मिला कर खाने से फॉस्फोरस की प्राप्ति होती हैं। जिससे दांतों को फायदा होता हैं, इससे दांत मजबूत बनते हैं। जिससे दांत जल्दी टूटते नहीं हैं।
गुड़ और भूना हुआ चना पोटैशियम से भरा हुआ फूड हैं। यह दिल के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता हैं। इनका सेवन रोजाना करने से हार्ट अटैक आने की सम्भावना काफी कम हो जाती हैं।
यह दोनों जिंक से समृद्ध आहारों में से एक हैं। पुरुषो का इसका सेवन रोजाना जरूर करना चाहिए। इससे चेहरे की चमक बढ़ने लगती हैं और चेहरे पर निखार आता हैं। इससे पुरुष भी काफी ज्यादा आकर्षित और स्मार्ट दिखाई देने लगते हैं।
अगर पाचन तन्त्र ख़राब रहता हैं और एसिडिटी और कब्ज़ की प्रॉब्लम बनी रहती हैं। तो गुड़ और भूना हुआ चना जरूर खाए। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता हैं जो पाचन शक्ति को बढ़ाता हैं, जिससे हाजमा दुरुस्त बनता हैं। इसलिए पेट को खुश रहना चाहते हैं तो भूना हुआ चना और गुड़ जरूर खाए।
अगर वजन कम करना चाहते हैं तो भूने हुए चने के साथ गुड़ मिलाकर जरूर खाए। इससे बॉडी का मेटाबोलिज्म रेट तेज बनता हैं। जिससे फैट को बर्न करने में आसानी होती हैं। जो लोग वजन कम करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें गुड़ और भूना हुआ चना जरूर खाना चाहिए।
रोजाना कितनी मात्रा में भूना हुआ चना खाए?
एक हेल्दी इंसान को रोजाना 50 से 60 ग्राम भूने हुए चने को खाने की सलाह दी जाती हैं। इससे उन्हें काफी ज्यादा फायदा होगा और उनकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।
No comments:
Post a Comment