हर संकट से मुक्ति देंगे यह चमत्कारिक उपाय

 🌹दशहरा 2020 : हर संकट से मुक्ति देंगे नारियल के चमत्कारिक उपाय🌹

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

।।दशहरा के उपाय।।


नारियल को 'श्रीफल' भी कहा जाता है। भारतीय धर्म और संस्कृति में नारियल का बहुत महत्व है। मंदिर में नारियल फोड़ना या चढ़ाने का रिवाज है। धर्म में वृक्षों के गुण और धर्म की अच्छे से पहचान करके ही उसके महत्व को समझते हुए उसे धर्म से जोड़ा गया है। उनमें ही नारियल का पेड़ भी शामिल है।


खास तौर पर विजयादशमी के दिन नारियल के निम्न उपाय करने से जहां घर की नकारात्मकता दूर होती है, वहीं ये उपाय आपको समाधान भी बना सकते हैं। यहां आपके लिए प्रस्तुत है नारियल के चमत्कारिक उपाय-

उपाय - दशहरे के दिन सुबह नित्य स्नान आदि करने के बाद अपनी लंबाई के अनुसार काला धागा लें और इसे एक नारियल पर लपेट लें। इसका पूजन करें और उसको नदी के बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। साथ ही भगवान से ऋण मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। 


उपाय -यदि रुपया टिक नहीं पा रहा हो या सेविंग नहीं हो पा रही हो तो परिवार आर्थिक संकट में घिर जाता है। ऐसे में दशहरे के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर में एक जटावाला नारियल, गुलाब, कमल पुष्प माला, सवा मीटर गुलाबी, सफेद कपड़ा, सवा पाव चमेली, दही, सफेद मिष्ठान्न के साथ माता को अर्पित करें। इसके पश्चात मां की कपूर व देसी घी से आरती उतारें तथा आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

यहाँ पढे ⬇ 


 

उपाय - जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष हो या राहु-केतु अशुभ फल दे रहे हों तो सूखा नारियल या काला-सफेद रंग का कंबल दान करना चाहिए। ऐसा समय समय पर करते रहने से उक्त दोष दूर हो जाता है।

 

उपाय - यदि कोई काम काफी प्रयास के बावजूद सफल नहीं हो पा रहा तो आप एक लाल सूती का कपड़ा लें और उसमें रेशेयुक्त नारियल को लपेट लें और फिर बहते हुए जल में प्रवाह कर दें। जिस वक्त आप इसे जल में बहा रहे हों उस वक्त उस नारियल से सात बार अपनी कामना जरूर कहें।

 

॥संपर्क॥

                आपकी समस्या के अंत के लिए अनेक जानकारी उपलब्ध है यहा पढे ⬇ 

https://www.jainnews.in/search/label/vastu%20shastra

नई पोस्ट के लिए Facebook पेज like लाइक 👍 करे ⬇

   https://www.facebook.com/jainnews.in/

No comments:

Post a Comment