Madhya Pradesh Sthapna Diwas: एक नवंबर को मध्‍य प्रदेश मनाएगा अपना स्‍थापना दिवस

 

Madhya Pradesh Sthapna Diwas: एक नवंबर को मध्‍य प्रदेश मनाएगा अपना स्‍थापना दिवस

1 November Madhya Pradesh Sthapna Diwas 2022: देश का हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश अपने प्राकृतिक क्षेत्रों से लेकर इतिहास के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को अपने में समाए हुए हैं। यहां के जंगलों में देश में सबसे ज्यादा बाघ हैं तो सांची, खजुराहो में इतिहास समाया हुआ है।

देश का हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश अपने प्राकृतिक क्षेत्रों से लेकर इतिहास के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को अपने में समाए हुए हैं। यहां के जंगलों में देश में सबसे ज्यादा बाघ हैं तो सांची, खजुराहो में इतिहास समाया हुआ है। जानिए मध्य प्रदेश से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

1 - मध्‍य प्रदेश का राज्‍य पशु बारहसिंघा और राज्‍य पक्षी दूधराज है। मध्‍य प्रदेश का राजकीय वृक्ष बरगद है।

2 - मध्‍य प्रदेश को भारत के एकमात्र हीरा उत्‍पादक राज्‍य के रूप में भी जाना जाता है। पन्‍ना की रत्‍नगर्भा धरती ने अनेक लोगों की जिंदगी बदल दी है।

3 - मध्‍य प्रदेश की संस्‍कृति और इतिहास काफी समृद्ध है जिनमें अनेक रोचक पहलुओं की

    

जानकारी मिलती है। स्‍वाधीनता संग्राम के इतिहास में भी मध्‍य प्रदेश के योगदान की जानकारी मिलती है।

4 - कर्क रेखा मध्‍य प्रदेश राज्‍य के बीच से नर्मदा नदी के लगभग समानांतर गुजरती है।

5 - भीमबैटका, पचमढ़ी, खजुरोहा, सांची के स्‍तूप, ग्‍वालियर का किला, मांडू, बाघ की गुफाएं, उज्‍जैन महाकालेश्‍वर और ओंकारेश्‍वर मध्‍य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्‍थल हैं।

6 - भीमबैटका में 600 गुफाओं का संग्रह है और इसे भारत के सबसे पुराने गुफा संग्रहों में से एक माना जाता है। यह अपनी अद्भुत राक नक्काशियों और चित्रों के लिए पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

7 - कुछ राक शेल्टर 100,000 साल से भी पहले बसे हुए थे। भीमबेटका साइट भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे पुरानी ज्ञात राक कला है, जो 30,000 से अधिक वर्षों से अधिक पुरानी है। ये गुफाएं भारत में एक विश्व धरोहर स्थल भी हैं। मध्य प्रदेश में स्थित भीमबेटका गुफाये पाषाण काल की है जिससे यह अनुमान लगाया जाता है कि मध्यप्रदेश 30 हजार ईसा पूर्व अस्तित्व में था।

8 - देश में सबसे अधिक राष्‍ट्रीय उद्यान और अभयारण्‍य का क्षेत्र मध्‍य प्रदेश में है।

9 - टाइगर स्‍टेट कहे जाने वाले राज्‍य मध्‍य प्रदेश में देश में सर्वाधिक बाघों वाला प्रदेश भी है।

10 - मध्‍य प्रदेश राज्‍य खनिज संसाधनों की दृष्टि से बहुत संपन्‍न राज्‍य है। इस लिहाज से झारखंड के बाद मध्‍य प्रदेश का देश में दूसरा स्‍थान है।

11 - मध्‍य प्रदेश की अर्थ व्‍यवस्‍था कृषि प्रधान है। राज्‍य की 70फीसद से अधिक जनसंख्‍या गांव में रहती है जिसका प्रत्‍यक्ष संबंध कृषि से है।

12 - मध्य प्रदेश भारत के कई दिग्गजों का जन्मस्थान रहा है, जैसे अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर, किशोर कुमार, जया बच्चन, मंसूर अली खान पटौदी, आदि कई अन्य महान व्यक्तियों का जन्म इस राज्य में हुआ है। कैप्‍टन सीके नायडू, मुश्‍ताक अली, मेजर एमएम जगदाले जैसे क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा से मध्‍य प्रदेश को गौरवांवित किया। मुश्‍ताक अली ने भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्‍व करते हुए 1936 में शतक जमाया था। यह इंग्‍लैंड में किसी भारतीय क्रिकेटर द्वारा बनाया गया पहला शतक था।

13 - भारत के दो महान गायक संगीत सम्राट तानसेन और बैजू बावरा का जन्म ग्वालियर के पास हुआ था।

14 - भागवत पुराण के अनुसार मध्‍य प्रदेश के उज्जैन शहर के सांदीपनि आश्रम में भगवान कृष्ण, उनके भाई बलराम और उनके मित्र सुदामा ने अपनी शिक्षा पूरी की थी। उज्जैन में हर 12 साल में शिप्रा नदी के किनारे कुम्भ मेला लगता है।

15 - 12 शिव ज्योर्तिलिंग में से 2 (ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर) मध्‍य प्रदेश में हैं |

16 - मध्‍य प्रदेश का पहला आकाशवाणी केंद्र इंदौर में स्‍थापित किया गया। इसकी शुरुआत 22 मई 1955 को की गई थी।

No comments:

Post a Comment